Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची और वेस्ट सिंहभूम की टीम फाइनल में, धनबाद रांची से व जमशेदपुर वेस्ट सिंहभूम से पराजित

रांची और वेस्ट सिंहभूम की टीम फाइनल में, धनबाद रांची से व जमशेदपुर वेस्ट सिंहभूम से पराजित

जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट

Ranchi news: जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रांची एवं वेस्ट सिंहभूम के बीच खेला जाएगा। सुपर लीग के तहत आज खेले गए मैच में रांची ने धनबाद को 8 विकेट से एवं वेस्ट सिंहभूम में जमशेदपुर को 73 रनों से हराया।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए मैच में रांची के विरुद्ध धनबाद की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 215 रन बनाए। दुर्गा मुर्मू ने 66 एवं आइसा अली ने 72 रनों को योगदान किया । रांची की ओर से पल्लवी ने दो तथा पलक , प्रीति , सैपी एवं आकांक्षा को एक-एक विकेट मिला। जवाब में रांची की टीम ने कुमारी पलक एवं मानसी के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यह लक्ष्य आसानी से दो विकेट पर प्राप्त कर लिया। कुमारी पलक ने 11 चौके की मदद से  नाबाद 92 एवं मानसी सिंह ने भी ग्यारह  चौके की मदद से 68 रन बनाए । दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 170 रन जोड़े । धनबाद  की ओर से नेहा एवं शेफा को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में रांची की कुमारी पलक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

चाईबासा में खेले गए मैच में जमशेदपुर के विरुद्ध वेस्ट सिंहभूम ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 160 रन बनाए। जवाब में जमशेदपुर की टीम 83 रन ही बना सकी। इस मैच में अनामिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

Share this:

Latest Updates