Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में पत्रकार पर खुली सड़क पर हमला भी लोकतंत्र पर हमला : शिव कुमार अग्रवाल

धनबाद में पत्रकार पर खुली सड़क पर हमला भी लोकतंत्र पर हमला : शिव कुमार अग्रवाल

Ranchi News: धनबाद में पत्रकार पर खुली सड़क पर हमला भी लोकतंत्र पर हमला है और इस हमले में कांग्रेसियों के शामिल होने पर कोई संदेह नहीं है। वीडियो में जो कुछ दृश्य सामने आया है, उसमें संदेह करने की कोई गुंजाइश नहीं है। दुखद स्थिति यह है कि लोकतंत्र की मांग करने वाले राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ताओं का ऐसा आचरण सामने आ रहा है। यह कांग्रेस के नेताओं के लिए विचार का विषय है। 
झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने एक बयान जारी कर धनबाद पुलिस को इस दिशा में विधि सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर राजनीतिक दबाव में धनबाद पुलिस सही कार्रवाई नहीं करती है, तो पूरे राज्य में कांग्रेस के नेताओं के साथ यूनियन के साथी पत्रकार भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। 
यूनियन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से भी इस सम्बन्ध में पार्टी के स्तर पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि यदि शीघ्र इस विवाद पर उचित कार्रवाई नहीं की गयी, तो रांची के पत्रकार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की तरफ से दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। 

Share this:

Latest Updates