Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये और 150 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाये : खड़गे

मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये और 150 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाये : खड़गे

New Delhi News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत दैनिक मजदूरी को 400 रुपये करने की मांग की है। खड़गे ने ग्रामीण विकास सम्बन्धी संसद की स्थायी समिति की अनुंशसाओं का उल्लेख करते हुए आज यहां एक बयान में कहा कि इस समिति ने भी मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी 400 रुपये करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि 2023 में बनी अमरजीत सिन्हा की उच्चस्तरीय समिति ने भी मजदूरी बढ़ाने और मनरेगा का बजट बढ़ाने का सुझाव दिया था। इसके बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा मजदूरों के मुद्दे पर गम्भीर नहीं दिख रही है। ऐसा लगता है कि सरकार ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

मनरेगा बजट घटा रही है सरकार

उन्होंने कहा कि करीब 07 करोड़ पंजीकृत मजदूरों को मनरेगा से आधार आधारित भुगतान की शर्त लगा कर बाहर करना हो या फिर 10 सालों में मनरेगा बजट का पूरे बजट के हिस्से में सबसे कम आवंटन करना हो, मोदी सरकार ने मनरेगा पर लगातार चोट मारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा हमारे देश के सबसे गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस द्वारा लाया रोजगार की गारंटी का अधिकार है। इसलिए हम अपनी दो मांगों पर अडिग हैं। पहला- मनरेगा श्रमिकों के लिए रोजाना 400 रुपये की न्यूनतम मजदूरी तय की जाये। दूसरा- साल में कम से कम 150 दिन का काम मिले।

Share this:

Latest Updates