Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस के इतिहास में एक नहीं, अनेक घोटाले : अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के इतिहास में एक नहीं, अनेक घोटाले : अनुराग ठाकुर

New Delhi News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकंपाहट, धड़धड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट होने लगती है। ऐसा महसूस होना लाजिमी भी है, क्योंकि चोरी करते हुए फिर से पकड़े जो गये हैं। आजादी के बाद से आज तक अगर आप कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो एक नहीं, अनेक घोटाले सामने आये हैं। अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि नेशनल हेराल्ड अपने आप में एक ऐसा मॉडल है, जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। नेशनल हेराल्ड को पंडित नेहरू ने 1938 में शुरू किया था, वह चल नहीं पाया, लेकिन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के लिए ऐसी कौन-सी मजबूरी हो गयी कि उसको बचाने के लिए यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी बनायी गयी और उसमें भी एक परिवार को 76 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी जाये। यंग इंडियन को बनाने के लिए 50 लाख का लोन भी कांग्रेस ने ही दिया। दूसरी ओर, एजेएल पर कांग्रेस का 90 करोड़ का कर्ज है। यह सम्पत्ति 02 हजार करोड़ की है। और मजेदार बात यह है कि 2,000 करोड़ की यह सम्पत्ति मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडियन के नाम हो जाती है। बकाया 89.50 करोड़ रुपये कांग्रेस माफ कर देती है। उन्होंने कहा कि अखबार कागज पर छपता है, लेकिन कुछ कागजी अखबार भी होते हैं, जो छपते भी नहीं, बिकते भी नहीं, बंटते भी नहीं, दिखते भी नहीं और पढ़े भी नहीं जाते, ये उनमें से एक है। कांग्रेस के राज्यों के मुख्यमंत्री इसके लिए विज्ञापन देते हैं, वे यह विज्ञापन किस आधार पर देते हैं?

कांग्रेस के लिए एटीएम के रूप में कार्य करता था,

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े दैनिक अखबारों को चवन्नी मिलती है, वहीं नेशनल हेराल्ड को चांदी के सिक्के मिलते हैं। यह भ्रष्टाचार का कांग्रेस मॉडल है, जहां एक साप्ताहिक अखबार को दैनिक अखबारों की तुलना में अधिक धन प्राप्त हो रहा था, भले ही वह कभी-कभी प्रकाशित न भी हो रहा हो। पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मूलत: कांग्रेस के लिए एटीएम के रूप में कार्य करता था, जिसमें राज्य सरकारें करदाताओं का पैसा डालती थीं। यह स्वतंत्रता से पहले स्थापित एक अखबार था, जिसके 1,000 से ज्यादा शेयरधारक थे। अगर कांग्रेस का इरादा ऋण माफ करने का था, तो एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का ऋण सीधे माफ क्यों नहीं किया गया? यंग इंडियन बनाने की क्या जरूरत थी, जिसके 76 प्रतिशत शेयर एक ही परिवार के पास थे?

Share this:

Latest Updates