Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नक्सल उन्मूलन अभियान: बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में 01 करोड़ का इनामी सहित 08 नक्सली ढेर

नक्सल उन्मूलन अभियान: बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में      01 करोड़ का इनामी सहित     08 नक्सली ढेर

▪︎ 04 इंसास राइफल और 01 एसएलआर सहित अन्य सामान बरामद

Ranchi News : झारखंड के बोकारो जिले के लूगु पहाड़ क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली मारे गये। इनमें से तीन की पहचान हो गयी है, जबकि अभी पांच की शिनाख्त होना बाकी है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक रिवॉल्वर और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ सोमवार की सुबह 5:30 बजे के आसपास शुरू किये गये एक विशेष संयुक्त अभियान ‘डाकाबेड़ा’ में नक्सलियों के साथ कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैं। इनमें से तीन की शिनाख्त हो चुकी है। शेष पांच मृत नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस इलाके में अभी सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये जिन तीन नक्सलियों की पहचान हुई है, उनमें केन्द्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव और जोनल कमेटी मेंबर 10 लाख का इनामी साहब राम मांझी शामिल है। विवेक उर्फ प्रयाग मांझी को नक्सल संगठन में विवेक दा उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी के नाम से जाना जाता था।
डीजीपी ने बताया कि संयुक्त ऑपरेशन ‘डाकाबेड़ा’ अभियान गुप्त सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त सहयोग से चलाया गया। यह अभियान नक्सल संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं को निशाना बना कर चलाया गया था 

आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गोली खाने को रहें तैयार : डीजीपी

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि भाकपा माओवादी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केन्द्रीय कमेटी सदस्य), सहदेव सोरेन (केन्द्रीय कमेटी सदस्य) एवं अन्य 20 से 25 सशस्त्र माओवादियों की सूचना पर संयुक्त बलों के जरिये अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद सेंट्रल कमिटी मेम्बर एक करोड़ इनामी सहित आठ नक्सलियों के मारे जाने की घटना ऐतिहासिक है। इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा सकता है।
झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बलिदान हुए जवान का हमने बदला ले लिया है। अब हमारा पूरा फोकस चाईबासा में नक्सलियों को खत्म करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहें। बहुत जल्द ही झारखंड से नक्सलियों का सफाया कर दिया जायेगा। इससे पूर्व तीन अप्रैल 2023 को चतरा पुलिस ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें दो स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य भी थे। दोनों पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा तीन सब जोनल कमांडर मारे गये थे, जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यानी इन पर कुल इनाम की राशि 65 लाख रुपये थी।

Share this:

Latest Updates