Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के पास महादेव घाट पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में तीन बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं।
मप्र के दमोह मेंअनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

Share this:


