Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय असम दौरा स्थगित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय असम दौरा स्थगित

Guwahati News : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय असम दौरा स्थगित हो गया है। यह जानकारी बुधवार को राज्यपाल सचिवालय ने दी है। राष्ट्रपति को 24 अप्रैल से असम के दौरे पर आना था। उन्हें शुक्रवार को यहां गुवाहाटी विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने के बावजूद दीक्षांत समारोह समय पर आयोजित किया जायेगा।
बुधवार को राज्यपाल सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से एक संदेश मिला है, जिसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के कारण राष्ट्रपति का दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 24 अप्रैल की शाम दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गुवाहाटी आना था। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनल मानसिंह को श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार सौंपने का कार्यक्रम था। इसके अलावा उसी दिन शुक्रवार शाम को गुवाहाटी विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति की यात्रा की नई तिथि बाद में निर्धारित की जायेगी।
इसी बीच गुवाहाटी विश्वविद्यालय के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के स्थगन की सूचना मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के न आने के बावजूद दीक्षांत समारोह घोषित तिथि और समय पर ही किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates