Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस ने आज 11 बजे बुलायी सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक

कांग्रेस ने आज 11 बजे बुलायी सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक

New Delhi news : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के मद्देनजर गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की आपात बैठक बुलायी गयी है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दी।

खड़गे ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति की यह आपात बैठक 24 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी मुख्यालय (24 अकबर रोड) में होगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या से हमें गहरा दु:ख और सदमा पहुंचा है। कांग्रेस कड़े से कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है। यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर कायराना हमला है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि साल 2000 के छत्तीसिंहपुरा आतंकी हमले के बाद अब 25 साल बाद यह सबसे बड़ा हमला है। मैंने बीती देर रात गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात की। उन्होंने कहा कि यह समय कोई राजनीति करने का नहीं है, हमारे पर्यटक जो इस नरसंहार में मरे हैं, उनको न्याय दिलाने का है।

खड़गे ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के पर्यटक वहां थे। कर्नाटक से मंजूनाथ राव अपनी पत्नी बच्चे के साथ वहां गये थे। उनकी इस हमले में मौत हो गयी और भारत भूषण की भी इस दु:खद घटना में जान चली गयी। मैंने पीड़ितों की शोकग्रस्त पत्नियों से बात की और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। खड़गे ने कहा कि यह भारत स्टेट के ऊपर सीधा हमला है। सारा देश स्तब्ध है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेवारी भी ली है। हमें इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि अपनी सारी ताकत लगा कर आतंकवादियों को ढूंढ निकाला जाये।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था में पर्यटकों का भरोसा बनाये रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। उन्हें सर्वदलीय बैठक बुला कर कुछ सलाह लेनी चाहिए। यह राजनीति नहीं है और हम इस स्थिति में राजनीति नहीं चाहते। कांग्रेस आतंकवाद को समूल खत्म करने के लिए सरकार के साथ समन्वय, सहयोग और साझेदारी करने को प्रतिबद्ध है। हमने समय-समय पर आतंकवाद और अलगाववाद का डट कर मुकाबला किया है और इसके खिलाफ लड़ाई में हमारे शीर्ष नेतृत्व ने अपने जीवन की आहुति भी दी है।

उल्लेखनीय है पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं।

Share this:

Latest Updates