Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

 ब्लू को पांच विकेट से हरा कर डीसीसीसी ग्रीन चैंपियन

 ब्लू को पांच विकेट से हरा कर डीसीसीसी ग्रीन चैंपियन

समर प्रताप सिंह मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित

Dhanbad news: डीसीसीसी ब्लू को पांच विकेट से हराकर डीसीसीसी ग्रीन ने सीसीडबलूओ मैदान में  आयोजित अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 177 रन बनाए। रुद्र प्रताप सिंह ने 40 एवं आदर्श सिंह ने 56 रन बनाए।ग्रीन की ओर से अरनव धूया, अमन कुमार व सम्राट सिंह ने तीन-तीन विकेट लिया जबकि आजम आलम को एक विकेट मिला। जवाब में ग्रीन की टीम ने 26.2 ओवर में पांच विकेट पर आवश्यक रन बनाकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया ।आजम आलम ने 29 , अर्णव धूया ने 37, लवकेश रंजन 37 एवं एडविट आनंद ने 21 रन बनाए। ब्लू की ओर से नमन कुमार ने दो तथा माधव  ठाकुर, आयुष्मान दत्त एवं दक्षराज में एक-एक विकेट लिया गया। समर प्रताप सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। उसे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ एक बल्ला प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन का खिताब आशीष आर्या को दिया गया जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब माधव चंद्र ठाकुर को मिला। मैन ऑफ द फाइनल का खिताब अर्णव धूया को दिया गया। इस मौके पर संतोष मिश्रा डीएसपी ,रतनजीत सिंह डांग कंचन सिंह, पंकज पांडे आदि ने पुरस्कार वितरण किया।‌ मौके पर महादेव सिंह, मोहित कुमार, चंदन शर्मा, राहुल सिंह आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन असीत सहाय ने किया।

Share this:

Latest Updates