– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कर्क राशि वाले आज करेंगे आनंद का अनुभव, मेष वालों की समस्याओं का होगा अंत,  23 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 23 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 23 अप्रैल को रविवार  है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

22 अप्रैल 2023 यानी रविवार का पंचांग

बैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। तृतीया तिथि 07:47 AM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र रोहिणी 12:27 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा। सौभाग्य योग 08:21 AM तक, उसके बाद शोभन योग। करण गर 07:47 AM तक, बाद वणिज 08:01 PM तक, बाद विष्टि। अप्रैल 23 रविवार को राहु 05:11 PM से 06:47 PM तक है। चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

22 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना लें। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा, क्योंकि अस्वस्था हो सकती है। आज आपका किसी भी मामले में जरा भी ज्यादा जोश या तैश न दिखाएं। आपका उत्साह आपका ही नुकसान कर सकता है। किसी से बात करने के पहले सोच लें कि आपको क्या कहना है अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने मन में खुशियों को बढ़ावा देंगे और आप के चारों ओर एक औरा का निर्माण होगा, जिससे आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे और आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घरेलू कार्यों में बच्चें आपका सहयोग करेंगे।  जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। साथ ही आप दोनों के बीच ताल-मेल बेहतर बनेगा। आज घर पर परिवार साथ ही पार्टी करेंगे।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुरानी देनदारी निपट सकती है। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। अध्ययन में रुचि होगी। बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी भरपूर ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और से आपके काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में भी आपका प्रेम और स्नेह बढ़ा रहेगा। परिवार के सदस्यों से अपने रोजमर्रा के कामों को डिस्कस करेंगे। मन हल्का होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा, जिससे आपके कई काम बनेंगे।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगें। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। धनलाभ का भी योग बन रहा है। आज घर पर ही बच्चों के साथ कोई मूवी देखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें, कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में व्यवहारिकता कम और भावुकता ज्यादा रहेगी। आपका सारा जोर लोगों से संपर्क बनाने और मजबूत करने में रहेगा। किसी बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप अपने रिश्ते को बहुत बढ़िया बनाएंगे और आपके चारों ओर के लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में प्यार  बढ़ेगा। जीवन साथी आपसे बहुत खुश रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल हल्का फुल्का रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत होगी और इनकम सामान्य रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज सोच-विचार कर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। आज भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आज परिवार के जरूरतों का भी ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंद की सहायता करने का मौक़ा मिलेगा। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है, तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें, समय उत्तम है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय को एंजॉय करेंगे। घर को काफी आराम तलब बनाने का आपने भरपूर प्रयास किया है, अब उसका सुख भोगेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके खर्चे हद से ज्यादा रहेंगे और इनकम बेहद सामान्य। ऐसी स्थिति में तालमेल बिठाना बड़ा मुश्किल होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज कुछ अच्छे पल आपको मिलेंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज कोई नया कार्य शुरू करने का प्लान बनायेंगे, जिसमे बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान हो जायेगा। किसी रिश्तें में चल रही अनबन कोशिश करने से आज समाप्त हो जायेगी। आज आपका अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। घर पर पूजा पाठ में समय बीतेगा। संतान को सफलता मिलाने से आज आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे।  जल में लाल रंग के फुल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates