– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कर्ज को लेकर परेशान रहेंगे मेष राशि वाले, कर्क वालों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, 22 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 22 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 22 अप्रैल को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

22 अप्रैल 2023 शनिवार का पंचांग : बैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। द्वितीया तिथि 07:49 AM तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र कृत्तिका 11:24 PM तक उपरांत रोहिणी। आयुष्मान योग 09:25 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग। करण कौलव 07:49 AM तक, बाद तैतिल 07:43 PM तक, बाद गर। अप्रैल 22 शनिवार को राहु 09:15 AM से 10:50 AM तक है। चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

22 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मेष राशि वाले ऋण के मामलों में परेशान रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई भी काम सोच समझकर करें, और कोई भी बात सोच- समझकर कहें, वरना आपको बार-बार खेद जताना प़ड़ सकता है। आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। बड़ी सफलता का योग बन रहा है।प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा कहा जाएगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर आप किसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन प्यार के मोर्चे पर आप कामयाब रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर बढ़ेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। कुछ खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे होंगे और आप उनसे संतुष्ट होंगे। आपकी सेहत मजबूत होगी।

मिथुन : ( क,  छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपाके कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज नौकरीपेशा लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का मन आज अध्ययन में लगेगा। साथ ही आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिलाने से आज पुरे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। कार्यों में आज आपको अनुभवों का लाभ मिल मिलेगा। परिवार सहित हनुमान जी की पूजा करें, भय से छुटकारा मिलेगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। आपका मन काम में नहीं लगेगा और आप बार-बार आती बाधाओं से परेशान महसूस करेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। थकान और हल्का बुखार रहेगा।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) :  आपके लिए आज का दिन सावधानी पूर्वक रहने का दिन है। आप अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा करेंगे, इसलिए कामों में शिथिलता आएगी।आलस्य से दूर रहना आपके लिए लाभकारी होगा। इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने ऑफिस के लोगों से बात करके आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा रहेगा। उन्हें सुख मिलेगा और परिवार के लोगों के साथ आपकी किसी प्रकार की झड़प हो सकती है।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज आपका दृष्टिकोण सकरात्मक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। साथ ही आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आज आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। नियमित व्यायाम करने से छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ही दूर हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को किसी सवाल को समझने के लिए अपने शिक्षक की सहायता लेनी पड़ेगी। बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आपकी कुंडली में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। आप जिस भी बात को लेकर परेशान थे, आज उसे लेकर सारी तस्वीर आपके सामने स्पष्ट होगी। छोटी सी भी बात बड़ी हो सकती है।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बाहुबल पर भरोसा रखेंगे और उससे आपके कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल देगा। अपने साथ काम कर रहे लोगों पर ज्यादा डिपेंड ना रहें।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और बातों का सिलसिला आगे बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज अनुभवी लोगों की राय आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज मेहनत के बल पर अपने लिए नाम और शोहरत हासिल करने में सफल होंगे।  शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। आज आपकी अपने ही परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन तो करेगा घर से बाहर जाने के लिए लेकिन ऐसे विचार को मन से निकाल देंगे तो ही अच्छा होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने से आपको कुछ परेशानी होगी लेकिन धैर्य बनाए रखें। धीरे-धीरे स्थितियाँ आपके पक्ष में आ जाएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज जिस काम को करने की कोशिश करेंगे उस काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। आज घर में अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी।  शनि देव के मंत्र- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः’ का 21 बार जप करें, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है। आज आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates