– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : मेष- कर्क और वृश्चिक राशि वालों को आज होगा धन लाभ, वृष राशि वाले जातकों को करना पड़ेगा कठिनाई का सामना ; 08 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

aaj ka rashifal

Share this:

Rashifal 08 June 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 08 जून को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

08 जून 2023 यानी गुरुवार का पंचांग : आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), ज्येष्ठ। पंचमी तिथि 06:59 PM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र श्रवण 06:59 PM तक उपरांत धनिष्ठा। इन्द्र योग 06:59 PM तक, उसके बाद वैधृति योग। करण कौलव 08:23 AM तक, बाद तैतिल 06:59 PM तक, बाद गर 05:38 AM तक, बाद वणिज। 08 जून गुरुवार को राहु 02:06 PM से 03:46 PM तक है। चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

08 जून 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिल सकती है। धार्मिक  कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शांत और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। टकराव से बचें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक सदस्य के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है।मानसिक अशांति, स्वास्थ्य सम्बंधित विकारों का कारण बन सकती है।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आप अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा।आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है। आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। श्री गणेशाय नमः मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छी अवधि है। व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए लिए जगह बनाएंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत हैं। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।  खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जोड़ो से संबंधित रोगों से जूझ रहे जातकों को अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें।| आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए | इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  व्यापारिक संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन इससे निपटने के लिए आप नई रणनीति बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें।  आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है।‌आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वित्तीय मोर्चे पर आज अच्छा लाभ संभव है। आप इस चरण में कई गतिविधियों में शामिल होंगे। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्कों से भी लाभ होगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। भूमि, वाहन आदि की बिक्री और खरीद के लिए एक सकारात्मक चरण है। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव हो सकता है। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा।‌ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है।‌ जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक संदर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :  आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक हो सकता है। आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। इस राशि के विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। मनचाही कंपनी में नौकरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : यदि आप व्यावसायिक संदर्भ में निर्यात या आयात से संबधित हैं, तो आकस्मिक विदेशी यात्रा संभव हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के संदर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थी, वो अब प्रगति करेंगी। आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates