– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कुछ राशियों के लिए मिलाजुला तो कुछ के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा आज का दिन, 05 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal

Share this:

Rashifal 05 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 05 अप्रैल को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

05 अप्रैल 2023 यानी वुधवार का पंचांग 

चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), चैत्र | चतुर्दशी तिथि 09:19 AM तक उपरांत पूर्णिमा | नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 11:23 AM तक उपरांत हस्त | ध्रुव योग 03:16 AM तक, उसके बाद व्याघात योग | करण वणिज 09:19 AM तक, बाद विष्टि 09:45 PM तक, बाद बव | अप्रैल 05 बुधवार को राहु 12:29 PM से 02:02 PM तक है | चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा |

विक्रम संवत – 2080, अनला। शक सम्वत – 1945, शोभकृत : पूर्णिमांत – चैत्र : अमांत – चैत्र। तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी : Apr 04 08:05 AM – Apr 05 09:19 AM । शुक्ल पक्ष पूर्णिमा : Apr 05 09:19 AM – Apr 06 10:04 AM। नक्षत्र :  उत्तर फाल्गुनी : Apr 04 09:36 AM – Apr 05 11:23 AM। हस्त : Apr 05 11:23 AM – Apr 06 12:41 PM.

05 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप चिंता मग्न रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी, लेकिन संध्या होते -होते आपकी ऊर्जा वापस लौट आएगी। खर्चों में कमी होगी। चिंता भी कम होंगी। काम के लिहाज से आज का दिन अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे। परिवार में चला आ रहा तनाव भी कम होगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज किए गए कार्य से आपको फायदा होगा। घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। किस्मत का साथ बना रहेगा। बाहर जाने से बचे, बेहतर रहेगा। आज आपको घर पर ही कुछ नयी चिज सिखने को मिलेगी । लवमेटस आज थोडा परेशान हो सकते है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलाने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन : ( क,  छ और घ Gemini Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं। आप अधिक तनाव ना लें। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक या रिश्तों की स्थिति को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना रह सकती है। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आप अपने भाई- बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने मित्रों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। इससे आज का दिन बढ़िया बीतेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा। आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) :पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप समाज के कुछ लोगों को भी अपने फेवर में कर लेंगे। इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा। आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। लवमेटस एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। आज हरे रंग के कपडे पहने या हरे रंग का रुमाल पास रखे, कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अपने अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। हाथ से गया धन वापस मिलने में कठिनाई आएगी। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है। किसी पुरानी बात से चिंतित होंगे। आज आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे और रिश्ते में आ रही दूरियों को कम करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी को खुशी होगी और वह बढ़-चढ़कर काम करेंगे तो आपको भी खुश रखेंगे। परिवार में तनाव की बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। लवमेटस फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे, जिससेरिश्तें में नयापन आयेगा। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे। विचारों से नकारात्मकता दूर होगी। किसी भी अड़चन की स्थिति में आप अपने तरीके से मीठी-मीठी बातें करेंगे, और उससे आपका काम बन जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम से राहत मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आप आज धर्म-कर्म के कामों में लगेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के छोटों को साथ लेकर कोई योजना बनाएंगे। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अपने अच्छे व्यवहार से ही आप व्यापार में गति ले पाएंगे, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : दिन भरआपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा कामकरेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे।खुशियाँ कभी भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे, आपके कार्यों कीचर्चा होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम समय से पूरा हो जायेगा। साथही जूनियर आपसे फ़ोन पर सहायता भी लेंगे। भाईबहन किसी काम में आपसे सहयोग मांग सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें। जरुरतमंद की मदद करें, समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आज का दिन उन्नतिकारक व आय-संपत्ति के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचना होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी किसी से कोई कोई महत्वपूर्ण बातचीत होगी। यह बातचीत आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं। आप बच्चों को उचित समय दे पायेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates