– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : जहां से चला था यह प्लेन, 13 घंटे बाद फिर वही लौट आया, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

412FC7C6 B31A 4070 9C48 D26E53CA71A2

Share this:

Emirates Flight, Viral News : आजकल सोशल मीडिया पर एक के बाद एक फ्लाइट से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। कभी विमाग कंपनी की गलती की खबर सुनने को मिलती है, तो कभी यात्रियों के बीच हुए हंगामे के वीडियोज और फोटोज सामने आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही फ्लाइट से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर कोई भी हैरत में पड़ जाएगा। जरा सोचिए अगर आप किसी फ्लाइट में 13 घंटे से मौजूद हों और जब फ्लाइड लैंड करें, तो आप उसी जगह हो, जहां से आपने टेकऑफ किया था, तो यकीनन आपका गुस्सा भी सातवें आसमान पर होगा, लेकिन ऐसा सच में हुआ है।

दुबई से न्यूजीलैंड जाने वाली फ्लाइट

दरअसल यह मामला दुबई से न्यूजीलैंड के लिए जाने वाली अमीरात फ्लाइट का है। बीते शुक्रवार की बात कही जा रही है। सुबह न्यूजीलैंड जाने वाली एमिरेट्स फ्लाइट के यात्रियों ने दुबई से उड़ान भरी थी। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद, विमान एक असामान्य घटना के चलते वापस उसी हवाई अड्डे पर उतर आया, जहां से उसने टेकऑफ किया था। फ्लाइट ईके448 ने स्थानीय समयानुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे उड़ान भरी थी।

पायलट ने लिया यू-टर्न

फ्लाइटअवेयर के अनुसार, पायलट ने लगभग 9,000 मील की यात्रा के आधे रास्ते में ही यू-टर्न ले लिया। विमान आखिरकार शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को वापस दुबई में उतरा। बताया जा रहा है कि पायलट ने यूटर्न इसलिए लिया था, क्योंकि न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में भयंकर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते वीकएंड पर हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था।

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

ऑकलैंड हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ट्विटर पर कहा कि, ‘यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाना जरुरी है। ऑकलैंड हवाईअड्डा हमारे अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल को हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है और दुर्भाग्य से यह निर्धारित किया गया है कि आज कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं हो सकती हैं। हम जानते हैं कि यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि, ’29 जनवरी को सुबह 5 बजे तक कोई अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान नहीं हो सकता है।’ सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार, हवाईअड्डे में पानी भर जाने के बाद रविवार को हवाईअड्डे पर परिचालन फिर से शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण यात्रियों को हवाईअड्डे पर पानी भरने के कारण मजबूर होना पड़ा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates