– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

गजब का वाकया : उड़ती फ्लाइट का गेट खोलने लगा शख्स, मना करने पर करने लगा दुर्व्यवहार 

IMG 20230922 WA0015

Share this:

National news, India news, amazing news, Tripura news : त्रिपुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक यात्री फ्लाइट की लैंडिग से पहले ही दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों में भाई व्याप्त हो गया। यह घटना गत 21 सितंबर की है। गुवाहाटी से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने आगे का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। यात्रियों और क्रू मेंबर के मना करने के बाद भी वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। की। हालांकि त्रिपुरा पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी का नाम बिस्वजीत देबनाथ है। वह पूर्वी अगरतला का रहने वाला है। इस घटना पर अगरतला में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिस्वजीत देबनाथ इंडिगो 6E457 की सीट नंबर 1D पर हैदराबाद से गुवाहाटी के रास्ते अगरतला जा रहा था। जब फ्लाइट लैंडिंग करने वाली थी, तभी आरोपी फ्लाइट के दरवाजे की ओर भागा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। हालांकि, ठीक समय पर फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उसे रोक लिया।

इस दौरान आरोपित की यात्रियों से हुई हाथापाई

मिली जानकारी के अनुसार बिस्वजीत देबनाथ जब फ्लाइट का गेट खोलने के लिए आगे बढ़ा तो एक एयरहोस्टेस की नजर उस पर पड़ी। एयरहोस्टेस ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और अन्य यात्रियों की मदद से उसे फ्लाइट के दरवाजे से खींच लिया। इस घटना के बाद आरोपी क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करने लगा और बार-बार गेट खोलने के लिए आगे जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस के अनुसार गुस्साए यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

नशे की लत है आरोपित बिस्वजीत को

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंडिगो स्टाफ के साथ सीआईएसएफ जवानों ने आरोपी को गंभीर हालत में बचाया। बाद में उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे खतरे से बाहर बताया। साथ ही बताया कि वह नशे का आदी है। पुलिस के कहा कि फ्लाइट में हाथापाई के दौरान क्रू लीडर चंद्रिमा चक्रवर्ती और उनके साथी मनीष जिंदल भी घायल हो गए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates