– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : दोस्त को भेजे महज 2 हजार रुपए और  खाते में आए आ गए 753 करोड़

IMG 20231012 WA0002

Share this:

National news, Tamilnadu news, amazing : अक्सर आपने भिखारियों को एक गीत गाते सुना होगा कि तुम दो पैसा दोगे, वो दस लाख देगा। वो से अर्थ यहां ईश्वर से हैं। ईश्वर जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है लेकिन इस बार देना वाला ईश्वर नहीं, बल्कि बैंक है जिसकी लापरवाही से तमिलनाडु का एक व्यक्ति पलक झपकते ही 753 करोड़ का मालिक बन गया। हुआ यह कि तमिलनाडु  के मोहम्मद इदरीस  ने अपने दोस्त के बैंक खाते में 2 हजार रुपए भेजे, इसके बाद जब उसने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके होश उड़ गए। उसके बैंक खाते में अवेलेवल बैलेंस 753 करोड़ दिखा रहा था। इदरीस फॉर्मेसी का काम करता है। अपने खाते में इतनी मोटी रकम देखकर वह घबरा गया। इदरीस ने बताया  कि वह अपने कोटक महिंद्रा बैंक से अपने दोस्‍त को 2 हजार रुपए भेजे।  रुपए भेजने के बाद उसने जब बैलेंस चेक किया तो उसे 753 करोड़ रुपए बैलेंस दिखा। इससे चिंतित होकर उसने  बैंक से संपर्क किया। इसके बाद बैंक ने तुरंत उसका अकाउंट फ्रिज कर दिया और सारा अमाउंट ट्रांसफर करा लिया है।

पहले भी दो बार हुई है ऐसी घटना

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले राजकुमार नाम के कैब ड्राइवर के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी जब उसके खाते में गलती से 9 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए थे। जब  राजकुमार ने इसकी जानकारी अपने बैंक को दी तो पता चला  कि यह रुपए गलती से उसके खाते में चले गए थे। बैंक ने उसके भी खाते को फ्रिज कर दिया था। बाद में बैंक ने इस राशि  को ट्रांसफर करा लिया था। इसके अलावा तमिलनाडु के रहने वाले तंजावुर के गणेशन ने बताया था कि उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 756 करोड़ रुपये जमा हुए। बैंक ने इस राशि को भी ट्रांसफर करा लिया था। बैंक की इस तरह की नादानी और लापरवाही किसी के लिए बवाले जान हो सकती है। वह जांच एजेंसियों के शिकंजे में फंस सकता है। ऐसे में जरूरी है कि बैंक अपनी जिम्मेदारी सावधानीपूर्वक निभाएं और आम आदमी को बेवजह परेशान होने से बचाएं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates