– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing, Unbelievable : 63 साल की उम्र में 23 साल की लड़की को…

964c54f0 ee0e 4036 81a1 bb4352e42dc6

Share this:

Global News, America, New Jersey, Amazing Couple, Unbelievable : दिल से कोई अपने को जवान कहता है, इसमें कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन, 63 साल की उम्र में 23 साल की लड़की को गर्लफ्रेंड बना लेना किस देश के समाज में स्वीकार किया जा सकता है। मगर खबर सही है तो उसे बताना जरूरी। 

ऐसे प्यार पर समाज सवाल खड़े करता है और उन लोगों का मजाक भी बनाया जाता है, जिनका प्यार अलग किस्म का होता है। अलग किस्म का मतलब है आम संबंधों से हटकर बनाए गए संबंध। इस बात को आप बेहतर ढंग से तब समझेंगे जब आप न्यू जर्सी, अमेरिका के एक कपल की कहानी सुनेंगे जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं पर दोनों की उम्र में 40 साल (Couple 40 year age difference) का फर्क है। लोग उन्हें पिता- बेटी ही समझ लिया करते हैं।

18 साल की उम्र में आई थी करीब

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 63 साल के क्लॉडियो स्पिलैट्रो (Claudio Spilatro) भले ही सीनियर सिटिजन हों, पर वो दिल से जवान हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपने लिए 40 साल छोटी लड़की को गर्लफ्रेंड (Old boyfriend young girlfriend) के तौर पर चुना है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम सेमी अटाजा (Semie Atadja) है, जो 23 साल की हैं। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप पर साल 2017 में हुई थी, उस वक्त सेमी सिर्फ 18 साल की थीं।

18 साल पुरानी पत्नी से ले चुके थे तलाक

क्लॉडियो अपनी 18 साल पुरानी पत्नी से तलाक ले चुके थे और डेटिंग एप पर अपने लिए गर्लफ्रेंड तालश रहे थे। उसी दौरान सेमी भी डेटिंग एप पर अपने से बड़े उम्र के लड़के तलाश कर रही थीं, क्योंकि वो अपनी उम्र के लड़कों से तंग आ चुकी थीं। दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे, लंच पर साथ गए और उन्हें एहसास हुआ कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि क्लॉडियो की बेटी 34 साल की है। सेमी, उनकी बेटी से भी छोटी है। दोनों साथ में खूब घूमते-फिरते हैं और मौज मस्ती करते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates