– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अमरावती की सांसद ने स्वीकारी उद्धव ठाकरे की चुनौती, कश्मीर में करेंगी हनुमान चालीसा का पाठ

IMG 20220610 135423

Share this:

महाराष्ट्र अंतर्गत अमरावती लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने जम्मू-कश्मीर में जाकर हनुमान चालासा का पाठ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक रैली में राजनीतिक विरोधियों को कश्मीर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी थी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सांसद नवनीत ने यह घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है

औरंगाबाद की रैली में उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक विरोधियों को कश्मीर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री की रैली के अगले ही दिन नवनीत राणा ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, अगर उद्धव ठाकरे को लगता है कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और वहां जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना मुश्किल है तो मैं वहां जाकर जरूर पाठ करूंगी।

मुख्यमंत्री को समस्याओं से कोई सरोकार नहीं

सांसद राणा ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि औरंगाबाद में बहुत से स्थानीय मुद्दे हैं। वहां के लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री ठाकरे को इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। बतौर मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उद्धव ने विपक्ष को हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी है। उनकी यह चुनौती स्वीकार है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates