– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बने चम्पई सोरेन

IMG 20240202 WA0003 1

Share this:

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ, आलमगीर आलम और सत्यानन्द भोक्ता ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Ranchi news, Jharkhand news:  राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चम्पई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर आलमगीर आलम एवं सत्यानन्द भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस तरह चम्पई सोरेन राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गये हैं। 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री रांची के बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने धरती आबा को माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

IMG 20240202 WA0004 1

शहीद सिदो कान्हू को दी श्रद्धांजलि 

 फिर वह सिदो कान्हू उद्यान परिसर पहुंचे। वहां स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। सादर नमन करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

झारखंड मंत्रालय में में हुआ सीएम का स्वागत 

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को झारखंड मंत्रालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते एवं प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल ने श्री सोरेन का स्वागत किया। 

IMG 20240202 WA0005

राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम ने लिये आवश्यक निर्णय 

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन की अध्यक्षता में 02 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कुछ आवश्यक निर्णय लिये गये।

बैठक में पंचम झारखण्ड विधानसभा का चतुर्दश (बजट) सत्र (09 फरवरी, 2024 से 29 फरवरी, 2024 तक) को विलोपित करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अतिरिक्त पंचम झारखण्ड विधानसभा के चतुर्दश सत्र 05 फरवरी से 06 फरवरी, 2024 तक आहूत करने की स्वीकृति दी गयी।

राज्य के पूर्व महाधिवक्ता को पुनः महाधिवक्ता, झारखण्ड के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates