– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में हुए शामिल

IMG 20240213 WA0009

Share this:

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Mumbai news : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। अशोक चव्हाण ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। आज से वह नये राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

अशोक चव्हाण ने सोमवार को अपने विधायक पद के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को अशोक चव्हाण भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादे कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गये हैं। अशोक चव्हाण के साथ उनके कट्टर समर्थक पूर्व विधायक अमर राजुरकर भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

अशोक चव्हाण ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में प्रामाणिक रह कर काम कर रहे थे। अब भाजपा में आने के बाद वह उसी तरह काम करेंगे और उन्हें जो जिम्मेदारी दी जायेगी, उसका निवर्हन करेंगे। अशोक चव्हाण ने कहा कि वह पहले भी सकारात्मक राजनीति करते रहे हैं और अब भी वह किसी के बारे में आरोप-प्रत्यारोप नहीं करेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates