– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Good news : भारतीय को अब थाईलैंड जाने के लिए नहीं करनी होगी मगजमारी, थाईलैंड ने दी यह छूट

IMG 20231101 WA0000

Share this:

National news, international news, Global News, New Delhi news, Thailand news, Thailand trip : थाईलैंड की सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए दिवाली से ठीक पहले विशेष तोहफा दिया है। भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आई  है। जानकारी के अनुसार अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि थाइलैंड सरकार ने भारत और ताइवान से आने वाले पर्यटकों के लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म करने की घोषणा कर दी है।

वीजा की जरूरतों को थाईलैंड ने किया समाप्त

थाईलैंड के  प्रवक्ता ने  जानकारी दी है कि थाईलैंड नवंबर से मई 2024 तक भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा की आवश्यकताओं में छूट देगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को थाईलैंड आने के लिए आकर्षित किया जा सके। बताते चलें कि इससे पहले थाईलैंड ने सितंबर में चीनी पर्यटकों के लिए भी वीजा की जरूरतों को खत्म किया था। इस वजह से जनवरी से 29 अक्टूबर तक थाईलैंड में 22 मिलियन टूरिस्ट्स आए। इससे थाईलैंड सरकार को 25.67 अरब डॉलर की इनकम हुई।

पूरे नवंबर में बिना वीजा थाईलैंड जा सकेंगे भारतीय

भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारत थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ा सोर्स मार्केट बनकर उभरा है। भारत से इस वर्ष लगभग करीब 12 लाख पर्यटक थाइलैंड गये हैं। भारत से पहले थाइलैंड के लिए तीन सबसे बड़े पर्यटक स्रोत देश मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया है। थाईलैंड इस वर्ष करीब  28 मिलियन टूरिस्ट्स का लक्ष्य बना रहा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates