– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड में सर्वाधिक वोट से जीतने वाले सांसद का कटा पत्ता, हैट्रिक लगाने वाले पर खेला दांव; क्या है संकेत?

738b56db 8420 4d7f b851 a292a4158adb

Share this:

Parliament election 2024, Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update, Dhanbad news, Jharkhand news, Ranchi news : 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पीएन सिंह लगातार तीन बार से धनबाद के सांसद थे। वहीं, पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो को भाजपा ने धनबाद का प्रत्याशी बनाया है।

ढुलू महतो बाघमारा से विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं। वह लगातार तीन बार से बाघमारा से विधानसभा का चुनाव जीत रहे हैं। ढुलू का विधानसभा क्षेत्र धनबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ढुलू करीब आधा दर्जन से अधिक दावेदारों को पछाड़कर भाजपा का टिकट हासिल करने में सफल रहे हैं। पशुपति सिंह का टिकट काटना और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टिकट देना बड़ा संकेत दूं रहा है। आने वाले दिनों में इसका भी खुलासा हो जाएगा। 

इन नेताओं ने लगाई थी दिल्ली तक दौड़

धनबाद से सांसद पीएन सिंह के अलावा धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, झरिया विधानसभा क्षेत्र की नेता रागिनी सिंह, सरोज सिंह, विनय कुमार सिंह, कोडरमा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय एवं गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। टिकट के लिए सभी ने रांची से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाई थी। इस दौड़ में ढुलू सभी पर भारी पड़े। सांसद पीएन सिंह के नाम पर आम सहमति थी, लेकिन ढलती उम्र के कारण पार्टी ने उन्हें चौका लगाने के लिए मैदान में नहीं उतारा। निर्दलीय विधायक सरयू राय का भी नाम भी दावेदार के रूप में बराबर आते रहा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates