– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

MP Election 2024 : सांसद पीएन सिंह यदि चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो धनबाद लोकसभा सीट पर मेरी दावेदारी सबसे मजबूत : ढुल्लू महतो

Dullu

Share this:

Dhanbad news, Jharkhand news, Dhanbad political news, Dhanbad politics, Dhanbad BJP :  अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद में राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। धनबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने वालों की भाजपा में लंबी सूची है। धनबाद के कई भाजपाई धनबाद लोकसभा का टिकट लेने के लिए अभी से ही तत्पर हैं। फिलहाल बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने काफी जोरदार शब्दों में कहा है कि सांसद पीएन सिंह यदि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो धनबाद लोकसभा सीट पर सबसे मजबूत दावा उनका बनता है। उन्होंने कहा कि धनबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं और यहां की जनता भी यही चाहती है ढुल्लू महतो धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़े।

पीएन सिंह है धनबाद के लिए सबसे मजबूत दावेदार

ढुलू महतो ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि पीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे तो वह दावा नहीं करेंगे। आज भी वह इस पर कायम हैं। हां, यदि पीएन सिंह चुनाव नहीं लड़ते हैं, तब धनबाद सीट के लिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं। पार्टी चाहे तो सर्वे कराकर भी देख सकती है। सर्वे में उनका नाम सबसे आगे रहेगा। विदित हो कि धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates