– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड में 02 और 03 जनवरी को होगी बारिश

df63286c 0e53 422c 9fdd e276e21df28e

Share this:

Weather News and Analysis,  Weather News and Analysis, weather report, National weather update,  Weather News and Analysis, weath report, Jharkhand weather update, Jharkhand news, Ranchi news, Jharkhand top news, Ranchi top news, Jharkhand update, Ranchi update :  राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम तेजी से बदलेगा। नये साल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। नये साल के आगमन के साथ ही राज्य के मौसम में भी बदलाव देखा जायेगा। 01 जनवरी की शाम से जहां राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की सम्भावना है, वहीं 02 जनवरी से राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा जिलों में 01 जनवरी की देर शाम से बारिश की सम्भावना व्यक्त की गयी है। 02 जनवरी से राज्य के अन्य हिस्सों गुमला, रांची, खूटी, रामगढ़ बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में बारिश में की सम्भावना जतायी गयी है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में देखा जायेगा। विक्षोभ कमजोर होने के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में ही इसका असर देखा जायेगा। विक्षोभ का असर राज्य में 04 जनवरी तक देखा जायेगा। हालांकि, 04 जनवरी की शाम से बारिश की सम्भावना कम है। इस दौरान राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की सम्भावना है। साथ ही, बारिश के बाद ठंड के बढ़ने के पूर्वानुमान है।

रांची में 31 दिसम्बर तक राजधानी में आंशिक बादल छाये रहने की सम्भावना है। इस दौरान सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाये रहेंगे। 31 दिसम्बर तक खूंटी, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा जिला में भी आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। 02 से 03 जनवरी के बीच राजधानी में बारिश की सम्भावना व्यक्त की गयी है। बारिश के साथ ही गर्जन होने की सम्भावना भी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates