– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड सरकार ने राज्य के 24 आइपीएस अफसरों का किया इधर से उधर 

IMG 20240222 WA0012

Share this:

गुमला, चतरा, रामगढ़, सरायकेला-खरसांवा, लातेहार के एसपी बदले, रांची के ग्रामीण व यातायात एसपी के पद पर भी पदस्थापन

Ranchi news, Jharkhand news : सरकार ने राज्य के 24 आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। रांची में प्रभार में चल रहे एसपी यातायात के पद पर नियमित पदस्थापन हो गया है। वर्ष 2019 बैच के आइपीएस अधिकारी सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का एसपी यातायात बनाया गया है। वहीं, लातेहार के एसपी अंजनी अंजन को स्थानांतरित करते हुए रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। इसके अलावा गुमला, चतरा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां व लातेहार के एसपी का तबादला हो गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार वैसे पदाधिकारी, जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है।    

इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

आरके मल्लिक : एडीजी मुख्यालय बने। इनके पास एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 

प्रभात कुमार : आइजी प्रोविजन से आइजी विशेष शाखा। 

पंकज कंबोज : आइजी एसीबी से आइजी प्रोविजन। 

राजकुमार लकड़ा : आइजी पलामू प्रक्षेत्र से आइजी जैप रांची।

नरेंद्र कुमार सिंह : आइजी रेल झारखंड से आइजी पलामू प्रक्षेत्र। इनके पास आइजी रेल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

अजय लिंडा : डीआइजी कोल्हान से डीआइजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं।

मनोज रतन चोथे : डीआइजी विशेष शाखा से डीआइजी कोल्हान चाईबासा।

कार्तिक एस. – डीआइजी रेल से डीआइजी विशेष शाखा।

शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल : डीआइजी एसआइबी विशेष शाखा से डीआइजी एसीबी।

वाईएस रमेश : डीआइजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से डीआइजी बजट। 

सुमित कुमार अग्रवाल : एसपी पदस्थापन के लिए परीक्षारत थे, एसपी यातायात रांची बने।

प्रवीण पुष्कर : प्रतीक्षारत एसपी से एसपी रेल जमशेदपुर।

शंभू कुमार सिंह : एसपी विशेष शाखा से एसपी गुमला।

हरविंदर सिंह : एसपी गुमला से एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं।

आनंद प्रकाश : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से समादेष्टा जैप-6 जमशेदपुर।

मूमल राजपुरोहित : एएसपी मुख्यालय-1 रांची से एसपी विशेष शाखा। 

ऋषभ कुमार झा : एसपी रेल जमशेदपुर से एसपी एटीएस।

अंजनी अंजन : एसपी लातेहार से एसपी ग्रामीण रांची। 

डा. विमल कुमार : एसपी सरायकेला-खरसांवा से एसपी रामगढ़।

राकेश रंजन : एसपी चतरा से समादेष्टा जैप-1 रांची। 

मनीष टोप्पो : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी सरायकेला-खरसांवा।

पीयूष पांडेय : एसपी रामगढ़ रांची से एसपी लातेहार। 

विकास कुमार पांडेय : एसपी सह उप निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग से एसपी चतरा।

चंदन कुमार झा : एसपी जेएपीटीसी पद्मा से एसपी सह उप निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।

Share this:




Related Updates


Latest Updates