– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 28 फरवरी 2024 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20240227 WA0006

Share this:

Rashifal 28 फरवरी 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 28 फरवरी 2024 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

28 फरवरी 2024 दिन बुधवार का पंचांग  

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), माघ। चतुर्थी तिथि 04:18 AM तक उपरांत पंचमी। नक्षत्र हस्त 07:33 AM तक उपरांत चित्रा। गण्ड योग 05:17 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग। करण बव 03:08 PM तक, बाद बालव 04:19 AM तक, बाद कौलव। 28 फरवरी बुधवार को राहु 12:39 PM से 02:05 PM तक है। 09:00 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

28 फरवरी 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पद प्रतिष्ठा से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बेवजह लड़ाई झगडे़ में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। 

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढे़गी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से आपको सता रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रक्त संबन्धी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति आप सतर्क रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप मेहनत और विश्वास से किसी लक्ष्य पर चलेंगे। दान धर्म के कार्य में आपके पूरी रुचि रहेगी। निजी मामलों में आपको सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।आप पर सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने की योजना यदि आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, तो वह कोशिश आज कामयाब रहेगी। मित्रों व सहकर्मियों का आप पर पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। घर में सामंजस्य बना रहेगा। आपको विभिन्न कार्यों में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के मामले में आप किसी आप किसी पर भरोसा ना करें। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।   

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घर परिवार में आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक कामों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढे़गी और भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बड़ों के साथ में सम्मान बनाए रखें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ेंगे। आप कुछ पुराने रीति रिवाजों को छोड़कर आज नए को अपना सकते हैं, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके घर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जिससे आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर ना करें।  

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। सबके हित का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग  व्यापार में कुछ नये उपकरणों को ला सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने सभी कर्तव्यों को जिम्मेदारियों से पूरा करें। दान धर्म के कार्य में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपके अच्छे कामों से आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनके लिए आपको कुछ प्लानिंग करनी होगी, तभी आप उन्हें कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको सजगता से आगे रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।   

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates