– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: गिरिडीह में पेड़ से टकरायी बारातियों की स्कार्पियो, 06 लोगों की मौत

cfc003f6 8597 4b4a 8599 22583b0113b1

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, latest news, Ranchi Hindi latest news, Giridih news, Giridih accident : गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 06 बारातियों की मौत हो गयी। मृतकों में चार की पहचान हो पायी है। ये हैं मो. यूसुफ मियां ( 72) , इम्तियाज मियां (40), सुभान अंसारी (35) और स्कार्पियो मालिक व चालक साहिर अंसारी। घायलों में याकूब अंसारी (75) और आफताब अंसारी (35) शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

दोनों घायल सदर अस्पताल में भर्ती 

घटनास्थल का मुआयना कर लौटे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना है कि दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजोडीह निवासी डॉ. फारूक अंसारी के पुत्र की शादी थी। हादसाग्रस्त स्कार्पियो साहिर अंसारी की है। वह ही उसे चला रहा था। पुलिस ने बताया कि बारात में जाने के लिए स्कार्पियो को लोग किराये पर लेकर मुफस्सिल थाना इलाके के टिकोडीह गांव गये थे। बारात में शामिल होकर सभी वापस घर बिरनी लौट रहे थे। रास्ते में बाघमारा गांव के पास यह हादसा हो गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह हादसे पर दुख जताया है और दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था करायी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है,” गिरिडीह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है।परमात्मा दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Share this:




Related Updates


Latest Updates