– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक झारखंड में 156 स्थानों पर होंगी छोटी सभाएं

IMG 20230919 WA0009

Share this:

Vishwa Hindu Parishad, Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news :  विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत टोली के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम में प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा 8 अक्टूबर को रांची के धुर्वा स्थित श्री श्री जगन्नाथ मैदान में होने वाला धर्मसभा ऐतिहासिक एवं भव्य होगा। उन्होंने कहा भगवान श्री रामलला जी का टाटवास अब पूर्ण होने वाला है। आगामी जनवरी माह में भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित होंगे। उन्होंने कहा इस पुण्य काल में सभी कार्यकर्ताओं को समय दान देना होगा। उन्होंने समस्त हिंदू जनमानस को 8 अक्टूबर को धर्मसभा में उपस्थित होकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा को अर्पण करने का आह्वान किये।

IMG 20230919 WA0010

कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा 

प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों से जिलाशः शौर्य जागरण रथ यात्रा व रांची धुर्वा स्थित श्री जगन्नाथ मैदान में होने वाले विशाल धर्मसभा हेतु तैयारी की समीक्षा की तथा सभी जिलों को लक्ष्य पूर्ण करने हेतु मार्गदर्शन किया। प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा झारखंड के 4 स्थानों से निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा सभी जिलों से होते हुए 8 अक्टूबर को श्री श्री जगन्नाथ मैदान धुर्वा के धर्मसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया चारों मार्ग में 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 156 स्थान पर छोटी-छोटी सभाएं होंगी। कई स्थानों पर झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्त्ता इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होने वाले हैं, यह हम सबों का परमसौभाग्य होगा। डॉ साहू ने बताया कार्यक्रम के निमित्त सभी जिला एवं प्रखंड की बैठकें, सभा स्थल, तिथि एवं उद्बोधनकर्ता तय की गई।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में मुख्य से रूप से प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर,  विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह,  सहसेवा प्रांत प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, गोरक्षा  प्रांत उपाध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय, हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप यादव, हजारीबाग विभाग गोरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, धनबाद विभाग मंत्री विनय कुमार, पलामू विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, गुमला विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, देवघर विभाग संगठन मंत्री कोलेश्वर टुडू, हजारीबाग विभाग संगठन मंत्री गणेश शंकर विद्यार्थी, रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा एवं चक्रधरपुर जिला मंत्री रौशन गोनू जयसवाल आदि उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates