– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: संसदीय व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र : संजय सेठ

9457b447 8f04 4fb8 9382 a483cecec0d6

Share this:

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news : जिस भारत में महिलाओं को दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में पूजा जा रहा है, अब उस भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था में महिलाएं सशक्त भागीदारी निभायेंगी। इस संसदीय व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नर्न्द्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। साथ ही, देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कही। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिये जाने के फैसले पर सांसद ने खुशी जतायी है। सांसद श्री सेठ ने कहा, ‘यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता है कि उन्होंने महिलाओं की भी सशक्त भागीदारी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था सुनिश्चित की है। 

33% आरक्षण के साथ भारत ने रचा है नया इतिहास

इसी के तहत लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण का नया अध्याय जोड़ा गया है। महिलाओं की सशक्त भागीदारी से भारतीय लोकतंत्र और भी मजबूत होगा। इससे समाज हित में बननेवाले कानून में और बेहतरी आ सकेगी। महिलाएं अपनी बातें और मुखरता से रख सकेंगी। इसके साथ ही भारतीय कानून और सशक्त और बेहतर हो सकेगा। सांसद ने कहा कि नया संसद भवन का यह नया आगाज है। यह भवन सिर्फ भवन नहीं है, यह 140 करोड़ देशवासियों की श्रद्धा और भावनाओं का मंदिर है। जहां नये भारत के निर्माण की गाथा लिखी जानी है। मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह बन रहा हूं।’

Share this:




Related Updates


Latest Updates