– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

LEARN FOR LIFE : लापरवाही, बुरी संगत और आलस छात्र जीवन के सबसे बड़े दुश्मन  …  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

chanakya 01 28 1

Share this:

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

छात्र जीवन की अहमियत

चाणक्य नीति कहती है कि छात्र-छात्राओं को जीवन के महत्‍व की समझ होनी चाहिए। छात्रों के जीवन का ये एक अहम पड़ाव होता है जहां एक गलती से उनका पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है। इसलिए छात्रों को सभी कार्य सोच समझकर ही करने चाहिए। छात्रों को खासकर, लापरवाही, बुरी संगत और आलस से दूर रहना चाहिए। यह छात्र जीवन के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

समय पर पूरा करें सभी काम

चाणक्य की नीति कहती है कि कार्य कोई भी हो, उसे पूरा करने का एक तय समय होता है। छात्रों को यह बात अच्‍छे से समझना चाहिए। छात्रों के जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी होता है। जो विद्यार्थी इसको अपनाते हैं, उन्हें सफलता पाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है। ऐसे छात्र आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं।

कल पर ना करें भरोसा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि छात्रों का सबसे बड़ा दुश्मन आलस होता है। जो छात्र-छात्रा अपने जीवन में आलस को अपना लेते हैं वे कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए आलस से दूर रहना चाहिए, तभी लक्ष्य को पाया जा सकता है। छात्रों को कभी भी आज का कार्य कल पर नहीं टालना चाहिए। कल का कोई भरोसा नहीं होता है। ऐसा करने वाले हमेशा लक्ष्य से दूर रहते हैं।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:




Related Updates


Latest Updates