– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

marriage : चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने बनाया महिला क्रिकेटर उत्कर्षा को हमसफर

marriage

Share this:

CSK batsman Rituraj Gaikwad got marriage with utkarsha :  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 3 जून को महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) को जीवन का हमसफल बना लिया। इस खास अवसर पर दोनों ने परिवार और दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौके पर उन्हें उनके नए साथी की खुशियों के लिए बधाई दी जा रही है। यहां यह बताना बेहद जरूरी है कि ऋतुराज गायकवाड की पत्नी उत्कर्षा भी महिला क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र की जूनियर और सीनियर टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

आईपीएल में ऋतुराज ने इस बार मचाया धमाल

गौरतलब है कि आईपीएल – 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। हमेशा क्रिकेट मैच में अपनी टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने वाले गायकवाड 3 जून से अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को उनकी शादी के साथ ही नयी शुरुआत हुई है। ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी में कई विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं। एक तस्वीर में चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे हैं। ऋतुराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक उन्हें शादी की खूब बधाई दे रहे हैं। 

धोनी के साथ इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर

बता दें कि आईपीएल- 2023 के फाइनल मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ स्टेडियम में आए नजर आए। वे सभी ट्रॉफी के साथ एक साथ फोटोग्राफ खींचवाए थे। इस दल में उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ भी मौजूद थे। दोनों ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो भी क्लिक करवाई थी। इसके बाद से उत्कर्षा चर्चा में आई। 

डेवोन कॉनवे के साथ ऋतुराज में की ओपनिंग

गौरतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहतरीन रहा।  ऋतुराज गायकवाड़ क बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए भारतीय टीम में  चुना गया था। हालांकि, शादी के कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

Gaikwad marriage

Share this:




Related Updates


Latest Updates