– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Odisha Train Accident : अब तक भारत में हुए रेल हादसों में से सबसे भीषण हादसा है ओडिशा ट्रेन दुर्घटना

Odisha train accident

Share this:

National News, Update Odisha Balasore Train Accident, Darth Toll 288, Injured More Than 1000 koromandel express train : ओडिशा में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की गई है। इस हादसे में 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आंकड़ों पर गौर करने से पता चलता है कि यह हादसा आजादी के बाद हुई सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक है। इस हादसे में बेंगलुरु- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी।

भारत में अब तक हुए ट्रेन हादसे

✓ 23 दिसंबर, 1964 : पंबन-धनुस्कोडी पैसेंजर ट्रेन रामेश्वरम चक्रवात में बह गई थी। इस कारण उसमें सवार 126 से अधिक यात्रियों की जान चली गई। 

✓6 जून, 1981 : बिहार में देश की सबसे भीषण रेल दुर्घटना हुई। पुल पार करते समय ट्रेन बागमती नदी में गिर गई। इससे उसमें सवार होकर यात्रा कर रहे हैं 750 से ज्यादा यात्रियों की मौत हुई थी।

✓20 अगस्त, 1995 : उत्तर प्रदेश में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस फिरोजाबाद के पास खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगभग 305 यात्री मारे गए।

✓ 26 नवंबर, 1998 : पंजाब के खन्ना में जम्मूतवी- सियालदह एक्सप्रेस, फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल के पटरी से उतरे तीन डिब्बों से टकरा गई थी। इस हादसे में 212 यात्रियों की जान चली गई थी।

✓ 2 अगस्त, 1999 : ब्रह्मपुत्र मेल उत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के गैसल स्टेशन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस से टकरा गई। इस हादसे में 285 से अधिक यात्री काल के गाल में समा गए।  

✓9 सितंबर, 2002 : हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस बिहार के रफीगंज में धावे नदी पर एक पुल के ऊपर पटरी से उतर गई, जिससे उसमें सवार 140 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई।

✓ 28 मई, 2010 : मुंबई जा रही जनेश्वरी एक्सप्रेस  पश्चिम बंगाल में झारग्राम के पास पटरी से उतर गई और फिर एक मालगाड़ी से भिड़ गई। इस दुर्घटना में 148 यात्रियों की मौत हो गई।

✓20 नवंबर, 2016 : उत्तर प्रदेश में कानपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर पुखरायां में इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में 152 यात्रियों की मौत हो गई और 260 अन्य घायल हो गए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates