– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आये हैं, यह अलौकिक क्षण : पीएम मोदी

2190c4f0 a183 4545 bdbe bc371bca7ebb

Share this:

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news,  ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आये हैं। यह अलौकिक क्षण है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। मोदी ने कहा कि कैलेंडर में लिखी हुई 22 जनवरी 2024 की तारीख नये कालचक्र का उद्गम है। आज दिग-दिशाएं, दिग-दिगंत सब दिव्यता से परिपूर्ण हैं। इस दौरान उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अपने 11 दिन के व्रत अनुष्ठान की भी चर्चा की। साथ ही, उन लोगों को नमन किया, जिनके कारण दुनियाभर के रामभक्तों को यह शुभ दिन देखने को मिला है। अपने सम्बोधन में मोदी ने विपक्ष को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बनने पर देश में आग लग जायेगी। मोदी ने कहा, ‘राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं।’

भारत का ‘स्व’ लौट कर आया : डॉ. मोहन भागवत 

इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि आज आनन्द का क्षण है। आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का ‘स्व’ लौट कर आया है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व को त्रासदी से राहत देनेवाला नया भारत खड़ा होकर रहेगा, इसका प्रतीक आज है। इस आनन्द का वर्णन कोई अपने शब्दों में नहीं कर सकता है। संघ प्रमुख ने कहा कि इस अनुष्ठान के लिए प्रधानमंत्री ने तप किया, अब हमें भी तप करना है। मानस की चौपाइयों को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि रामराज्य का जो वर्णन किया गया है, उसे भी वापस लाने के लिए हमें छोटे-छोटे कलह को छोड़ कर आगे बढ़ना होगा। भगवान राम के चरित्र को अपनाना होगा। आपस में समन्वय करके चलना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि मंदिर निर्माण के साथ ही विश्व गुरु का सपना भी पूरा हो जायेगा।

ऐसा लगता है, हम त्रेतायुग में आ गये हैं : योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद प्राण प्रतिष्ठा पर आज सभी भाव विह्वल हैं। आज के अत्यन्त पावन अवसर पर हर नगर हर गांव अयोध्या धाम है। हर जिह्वा राम-राम जप रही है। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गये हैं। मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन ‘रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:।’ से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र राममय है। हमारे हृदय के भावों से भरे रामलला विराज रहे हैं। आज हर दिल में संतोष का भाव है। योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि सम्भवत: विश्व का पहला प्रकरण होगा, जहां बहुसंख्यक वर्ग ने अपने आराध्य के लिए इतने वर्षों तक लड़ाई लड़ी हो। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि सामूहिक चेतना में भी सफल सिद्ध हुई है। आज पूरा भारत आनन्दित हो उठा है। आज वे सभी बड़भागी हैं, जो रामकाज को करते जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार से आज सुगम्य अयोध्या, भव्य अयोध्या का सपना साकार हुआ है। आज करोड़ों रुपये यहां भव्यता के लिए लग रहे हैं। यहां चारों तरफ काम हो रहे हैं। समारोह को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि ने भी सम्बोधित किया। न्यास के महामंत्री चम्पत राय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

योगी ने प्रधानमंत्री व सर संघचालक को भेंट किया चांदी के राम मंदिर का मॉडल

समारोह के पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत का स्वागत किया। सीएम ने दोनों अभ्यागतों को श्रीराम मंदिर का चांदी का मॉडल भेंट कर अयोध्या धाम की पावन धरा पर अभिनन्दन किया।

प्रधानमंत्री ने जटायु की प्रतिमा का किया अनावरण

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर में ही स्थापित जटायु की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री कुबेरटीला गये। वहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर उनके योगदान को सराहा और उनका आभार जताया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates