– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

PM किसान योजना का लाभ लेना है तो 31 जुलाई के पहले कर ले यह काम,नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान…

b604937550d04d242227c4e09d72a613 original

Share this:

Farmers welfare scheme : देश के किसानों के हित के लिए बनी PM किसान योजना करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचा रही है, भले यह लाभ थोड़ा ही क्यों न हो।  जो किसान PM किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें 31 जुलाई तक नो योर क्लाइंट (KYC) कराना अनिवार्य है। आप चाहें तो ई-केवाईसी भी करा सकते हैं। 31 जुलाई तक e-kyc की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों को अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में तीन किस्तों के तहत सरकार ₹6000 देती है।

घर बैठे कर सकते हैं e-kyc का काम

किसान दो तरीकों से PM किसान के लिए e-kyc पूरी कर सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी e-kyc करवा सकते हैं​​​​। इसके अलावा e-kyc प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबल लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाइल से OTP के जरिए e-kyc घर बैठे पूरी कर सकते हैं।

इस तरह से चेक करें सूची में अपना नाम

यदि आपने इस स्कीम के लिए रजिस्टर किया है तो आप PM किसान पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस तरह अपनाएं प्रक्रिया : – 

1.सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट खुलने के बाद फार्मर कॉर्नर में जाकर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।

2. इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें।

3. इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इस रिपोर्ट में आपके गांव के सभी लाभार्थियों की जानकारी मिल जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates