Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘नृत्यशाला’ के बैनर तले ‘प्रत्याशा’ का आयोजन

‘नृत्यशाला’ के बैनर तले ‘प्रत्याशा’ का आयोजन

नामचीन कथक गुरु संदीप मल्लिक बताएंगे इस नृत्य शैली की बारीकियां

Ranchi News: देश के जाने-माने कथक नर्तक और कोरियोग्राफर संदीप मल्लिक रांची के मैकॉन इस्पात क्लब में 10 से 12 अप्रैल के बीच लोगों को कथक के गुण एवं बारीकियों के बारे में सिखाएंगे। वह तीन दिनों तक चलने वाली कार्यशाला में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस कथक नृत्य कार्यशाला को प्रत्याशा नाम दिया गया है। इसका आयोजन नृत्यशाला नामक संस्था कर रही है।
नृत्यशाला की संस्थापक मोनिका डे ने बताया कि इस कार्यशाला में शामिल होने हेतु अब तक 150 से अधिक कथक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। रोज पंजीकरण हो रहा है। जिन लोगों की कथक में रुचि है, वो आ रहे हैं और पंजीकरण करा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नए छात्र-छात्राओं के लिए ‘परिचय’ और जानकार नर्तकों के लिए ‘गहराई’ नाम से अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन होगा। आखिरी दिन, यानी 12 अप्रैल को सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Pratyasha Jharkhand

Share this:

Latest Updates