– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Question : सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा लेटर, IPS ट्रांसफर…

cbb8517d 2f1e 42ae 99d0 3f2e5a77de42

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Saru Rai Wrote Letter To CM Hemant Soren On Transfer Of IPS IAS Officers :निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक विशेष मुद्दे को लेकर एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने जमशेदपुर के SSP के ट्रांसफर को लेकर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को लेटर लिखा है। स्पष्ट रूप से कहा है कि पूर्वी सिंहभूम के डीसी के बाद SSP के ट्रांसफर में भी सिविल सर्विसेज बोर्ड के प्रावधानों की अवहेलना हुई है। उन्होंने इस तरह के अपरिपक्व तबादलों को स्थगित करने की मांग की है। 

न्यूनतम अवधि पूरी होने के पहले तबादला

सरयू राय ने कहा कि 8 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम और रांची के एसएसपी का ट्रांसफर भी उनके कार्यकाल की न्यूनतम निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले की गई है। इससे कुछ दिन पहले इसी तरह पूर्वी सिंहभूम के डीसी का भी ट्रांसफर किया गया था। इन दोनों ट्रांसफर में राजनीतिक हस्तक्षेप की बू आ रही है। इससे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का मनोबल टूटेगा।

विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा 

राय ने पत्र में लिखा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अपरिपक्व ट्रांसफर को लेकर 31 जुलाई 2023 को उन्होंने विधानसभा में सवाल पूछा था। इसप र सरकार की ओर से कहा गया था कि 2020 में 65, 2021 में 69 और 2022 में 80 प्रशासनिक पदाधिकारियों का ट्रांसफर सरकार ने उनके कार्यकाल के निर्धारित न्यूनतम अवधि पूरा होने से पहले किया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates