– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

हिन्दी साहित्य भारती झारखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में जुटे जाने-माने साहित्यकार

336907c8 cd83 418c 9902 bfca46aa518e

Share this:

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : हिन्दी साहित्य भारती, झारखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 31 मार्च को आयोजित की गयी। बैठक में झारखंड के जाने-माने साहित्यकारों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी। जमशेदपुर से झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन, धनबाद से झारखंड प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संगीता नाथ ‘संगीत’, धनबाद महामंत्री डॉ. स्नेहलता, पलामू से प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार, पलामू अध्यक्ष अनुज कुमार पाठक, लातेहार ज़िले की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, गढवा अध्यक्ष विजय कुमार पाठक ‘द्विज’, राम सुंदर दसौंधि, कुमार मनीष अरविंद, डॉ. आकांक्षा चौधरी व संध्या चौधरी उर्वशी रांची से उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में ही डॉ. संगीता नाथ जी की ग़ज़ल संग्रह “धड़कते दिल की खामोशी” का लोकार्पण हुआ। 110 ग़ज़लों की यह पुस्तक ग़ज़ल प्रेमियों के लिए एक नायाब तोहफ़ा है। इस संकलन में केवल प्रेम आधारित ग़ज़ल ही नहीं, बल्कि समसामयिक विषयों व देश और हिन्दी भाषा वालों के लिए भी सुन्दर ग़ज़लें हैं। उपस्थित सभी लोगों ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया। 

हिन्दी साहित्य भारती के सांगठनिक विस्तार एवं भविष्य के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गयी और मार्गदर्शक कुमार मनीष अरविंद ने संगठन के लिए व्यवस्थित रूप से सहायता की, जिसमें विधिवत् तौर पर डॉ. आकांक्षा चौधरी (रांची अध्यक्ष), दिवाकर झा (कोषाध्यक्ष, रांची), डॉ. साकेत पाठक (हज़ारीबाग़ अध्यक्ष), डॉ. अरुण मिश्रा (कोडरमा अध्यक्ष), विजय कुमार ‘द्विज’ (गढ़वा अध्यक्ष), ज्योति चौधरी (लातेहार अध्यक्ष), अनिल कुमार झा (देवघर अध्यक्ष), जयप्रकाश रजक (चतरा अध्यक्ष), उदयशंकर उपाध्याय (गिरिडीह अध्यक्ष), अनुज पाठक (पलामू अध्यक्ष) के तौर पर नामित और स्वीकृत किये गये। 

आज की बैठक में “आये अवध श्रीराम” में अपनी सहभागिता निभानेवाले रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, वित्तीय वर्ष की समाप्ति एवं अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए स्मारिका हेतु सहयोग राशि प्रेषित करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2024 निर्धारित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से 08 अप्रैल 2024 से 15 जुलाई 2024 तक पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाने और 15 जुलाई 2024 को प्रांतीय स्तर पर संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संगीता नाथ ‘संगीत’ ने किया।

90ab4635 28b7 4e71 84f3 72897bd24520

Share this:




Related Updates


Latest Updates