– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सरद पटनायक बने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने…

Screenshot 20220523 225516 Chrome

Share this:

Congress (कांग्रेस) ने निरंजन पटनायक की जगह पर अब सरत पटनायक को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस का  नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने निरंजन पटनायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से सरत पटनायक ओडिशा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निरंजन पटनायक के योगदान की सराहना की।

आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदारी

सरत पटनायक दूसरी बार ओडिशा में कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह 2001 से 2004 तक यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ओडिशा में जून 2024 से पहले विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 जून 2024 को खत्म हो रहा है। ऐसे में पटनायक पर लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी।

प्रदेश के नेताओं से विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस आलाकमान ने लिया फैसला

नए अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाने से पहले कांग्रेस आलाकमान ने ओडिशा के कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाया था। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले निरंजन पटनायक की जगह किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा करने के लिए पार्टी नेताओं से पांच मई तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने को कहा गया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates