– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

…तो इस कारण से छोटी बहन परिणति चोपड़ा की शादी में नहीं आ सकी प्रियंका चोपड़ा

IMG 20230926 WA0001

Share this:

Raghav-Parineeti Wedding, Udaipur news, New Delhi news, actress Priyanka Chopra : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति अपने प्यार राघव चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं।इस जोड़ी की ड्रीमी वेडिंग में जहां कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, वहीं एक्ट्रेस की मिमी दीदी यानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके जीजा निक जोनास की शादी में गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। इसीलिए कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

राघव के लिये नहीं भेजा कोई वेडिंग गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीति और बहनोई राघव के बिग डे पर कोई गिफ्ट भी नहीं भिजवाया है। वहीं अब तमाम अटकलों के बीच प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति की शादी में शामिल ना होने की वजह सामने आई है। परिणीति और राघव की शादी में प्रियंका चोपड़ा की मां ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मपर परिणीति के संगीत सेरेमनी से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने बहन की शादी में शामिल ना होने के कारण का खुलासा किया है।

IMG 20230926 WA0002 1

… तो नहीं आने का यह था असली कारण 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी का इस शादी में शामिल न हो पाने का असली कारण काम है। “प्रियंका अपने बिजी शेड्यूल के कारण नहीं आ पाई,” उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका ने कोई उपहार नहीं भेजा था, क्योंकि उन्हें इसकी परमिशन नहीं थी। नो, लेना देना, केवल और केवल आशीर्वाद।”

ये मशहूर हस्ती हुए थे शामिल

बताते चलें कि परिणीति और राघव की शादी में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कुछ फेमस सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी समारोह उदयपुर में 22 सितंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री वेडिंग फंक्शन में चूड़ा सेरमनी हल्दी, मेहंदी व संगीत शामिल था, जो शुक्रवार और शनिवार को हुआ। 24 सितंबर को परिणीति और राघव की भव्य समारोह में शादी हो गई। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates