– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि की रही चहुंओर धूम, निकली भोलेनाथ की भव्य बारात

IMG 20240309 WA0014

Share this:

There was a flood of faith in the Shiva temples, there was great celebration of Mahashivratri, a grand procession of Bholenath took place, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राज्य की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर से परम्परागत तरीके से गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की बारात निकली। इस अवसर पर मंदिर को बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाया गया था। रांची के लगभग सभी शिवालयों को अत्यन्त आकर्षक ढंग से सजाया गया था। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोग शुक्रवार सुबह से ही मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करने लगे। साथ ही, फल-फूल भी अर्पित किये। 

इन इलाकों के मंदिरों में लग रहा भक्तों का तांता 

कोकर, डोरंडा, हिनू, बरियातू, लालपुर, बुटी मोड़, हरमू, अरगोड़ा, चुटिया के सुरेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों में लोगों का ताता लगा रहा। वहीं, दूसरी ओर रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखी गयी। “ऊं नमः शिवाय”, “बोल बम”, “कालों के काल महाकाल” और “भोले शंकर की जय” के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। जगह-जगह मंदिरों के में भक्ति गाने भी बजते रहे। पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि पहाड़ी मंदिर का पट सुबह 3:30 बजे सरकारी पूजा के बाद खोल दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए पहाड़ी मंदिर में जल अर्पित करने के लिए अरघा की व्यवस्था की गयी है।

सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम

वहीं, दूसरी ओर, पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी लगातार मॉनिटरिंग करते देखे गये। सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में लगभग एक हजार पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। अलग से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। साथ ही, सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates