– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 16 अप्रैल 2024 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

IMG 20240414 WA0004

Share this:

Rashifal 16 अप्रैल 2024 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 16 अप्रैल 2024 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।

16 अप्रैल 2024 यानी मंगलवार का पंचांग

चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र। अष्टमी तिथि 01:24 PM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र पुष्य 05:16 AM तक उपरांत आश्लेषा। धृति योग 11:16 PM तक, उसके बाद शूल योग। करण बव 01:24 PM तक, बाद बालव 02:15 AM तक, बाद कौलव। 16 अप्रैल मंगलवार को राहु 03:35 PM से 05:09 PM तक है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

16 अप्रैल 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज के लोगों का भला होगा। यह भलाई ही आपको जीवन में सफलता दिलाएंगे। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। सफर पर अपने किसी खास दोस्त को साथ ले जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से संबंधित मीटिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनाएंगे। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोई भी काम पूरे मन से करना होगा। कुछ दिनों से आप किसी काम के बिगड़ जाने से परेशान हो रहे हैं। हो सकता है कि आज आपका कोई बन जाए तो आप खुश भी हो जाएं। आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और आप आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार और पैसों के मामलों मेंआज आप बिजी रहेंगे। भविष्य में आप जिन समस्याओं का सामना करने जा रहे हैं, उनके लिए आप तैयार रहेंगे।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे। यदि आपको अपने कारोबार की कोई चिंता सता रही थी,तो तब आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और आप तरक्की खूब करेंगे। आप दूसरों से मिलने-जुलने में ज्यादा सहज महसूस नहीं करते, लेकिन आज के दिन वे पूरी तरह सामाजिक रहने वाले हैं। आज आपको दूसरों से मिलने-जुलने में कोई परेशानी नहीं होगी। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। कर्जे से निपटने के लिए सहयोग और रास्ता भी मिलेगा। कानूनी मामलों में व्यस्त रहेंगे। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके प्रभाव व  प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप किसी ने वाहन मकान दुकान आदि को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने देना है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। तरक्की के नए मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।  किसी से भी फालतू की बातें करने से बचना चाहिए ऑफिस में सीनियर्स की मदद से आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। आपका कोई परिचित यदि आपको कोई सलाह दे, तो उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो बाद में कोई समस्या सकती है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका रुका हुआ धंधा फिर से तरक्की के मार्ग पर चलने लगेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। सामाजिक कार्य में आपका मन खूब लगेगा। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा।  नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें उनको सावधान रहना होगा और अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।  संतान के कुछ किए गए कार्य से आपको निराशा हो सकती है।  आज आपको अपने पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।  यदि आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापारिक धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates