– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 12 अक्टूबर 2023 का राशिफल और पंचांग जानें 

rashifal 7

Share this:

Rashifal 12 अक्टूबर 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 12 अक्टूबर को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

12 अक्टूबर 2023 यानी गुरुवार का पंचांग 

आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), भाद्रपद। त्रयोदशी तिथि 07:54 PM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 11:36 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। शुक्ल योग 09:30 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग। करण गर 06:47 AM तक, बाद वणिज 07:54 PM तक, बाद विष्टि। 12 अक्टूबर गुरुवार को राहु 01:40 PM से 03:06 PM तक है। 06:16 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

12 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आप दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग आपकी इस मदद को स्वार्थ ना समझे। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। यदि आज आप किसी रिश्तेदार मित्र अथवा बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी आज फिर से सिर उठा सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : दिन अच्छा रहेगा। अकारण शुरु हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आपके ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने जायेंगे।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। कोई ऐसा जिसपर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है. पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। मेहमानों की आवभगत में व्‍यस्‍त रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप अपने किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में किसी काम को करेंगे, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी परिजन की मदद से सुलझ सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज उत्तम अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उसे आपने सीनियर्स के साथ चर्चा करें। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरा कर लेंगे। कारोबारीयों को काम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। न्यायालय के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा पढ़ाई में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खिशियां आएंगी। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से अच्छा है। संबंधो में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतार सकते हैं, जिसके कारण आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। सायंकाल  का समय आप अपने माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। किसी के मामलों में दखल देने से बचें। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, आपका लगाया हुआ पैसा फस सकता है। आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें. लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह दिन मध्य लाभकारी रहेगा वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहेगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस को गति प्रदान करने के लिए अपने भाई से सलाह मशवरा करेंगे। यदि आपका कोई जमीन संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझता दिख रहा है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के सामान की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यापार को करने के लिए उत्तम रहेगा। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो तय समय पर पूरा होगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी लगाने के योग बन रहे हैं। कॉमर्स के विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आपके बॉस आपको उपहार देकर प्रोत्साहित करेगें। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा होगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन तीव्र भावनाओं के नाम रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा प्राप्‍त हो सकता है। वह खुलकर अपने मन से पढ़ाई कर सकेंगे। शाम के वक्‍त परिवार के साथ समय अच्‍छा कटेगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। व्यापार में हानि हो सकती है।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates