– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Train accident : बक्सर में बड़ा ट्रेन हादसा, 6 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 15 की स्थिति गंभीर 

train accident

Share this:

Baxar news, Bihar news, train accident in Buxar, Indian railway : बिहार के बक्सर में बुधवार की रात करीब 10 बजे के आसपास दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बे- पटरी हो गई है। ट्रेन के दो डब्बे पूरी तरह से पलट गये। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। देर रात समाचार लिखे जाने तक 100 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। इनमें 15 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पटना एम्स में भर्ती कर दिया गया है। 

दुर्घटना के वक्त 110 किलोमीटर की रफ्तार में थी ट्रेन

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से कामाख्या जा रही थी। लेकिन बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन पर वह हादसे का शिकार हो गयी। दुर्घटना कितनी भीषण थी, यह ट्रेन की बोगियों को देखकर साफ पता चलता है। इस दुर्घटना से रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर 4 और रेल पटरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

दुर्घटना के कारणों का नहीं चला है पता

इधर, भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार की मानें तो उन्होंने इस दुर्घटना में 60 से 70 लोगों की घायल होने की बात कही है। लेकिन स्थानीय लोग कहना है कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना किस कारण से हुई है, यह अभी ज्ञात नहीं हुआ है। इस हादसे के थोड़ी देर पहले रघुनाथपुर स्टेशन से पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, और राजेंद्र नगर-अजमेर जियारत एक्सप्रेस गुजर चुकी थी। दुर्घटना के बाद से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा, डीआरएम जयंत कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इधर, दानापुर से दुर्घटना राहत यान भी रघुनाथपुर स्टेशन पहुंच चुका है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू ट्रेन क्रेन के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए सबसे पहले एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को लाने के लिए भोजपुर से 15 एंबुलेंस रघुनाथपुर भेजे गए हैं। दुर्घटना के बाबत भोजपुर के  अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी

Patna :  9771449971

Danapur : 8905697493

ARA : 8306182542

COML CNL :  7759070004

Prayagraj

0532-2408128

0532-2407353

0532-2408149

Fatehpur

05180-222026

05180-222025

05180-222436

Kanpur

0512-2323016

0512-2323018

0512-2323015

Etawah

7525001249

Share this:




Related Updates


Latest Updates