– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आदिवासी प्रकृति पूजक हैं, पहाड़-पर्वत को हरा भरा रखते आये हैं : हेमन्त सोरेन

c2f52947 18a4 43c8 8446 87b1ec2312f0

Share this:

सीएम ने कहा – आश्वस्त करता हूं जब तक मैं हूं, लुगुबुरू में प्रोजेक्ट नहीं लगेगा, लुगुबुरू आदिकाल से पूर्वजों द्वारा संचालित होता आ रहा है 

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi Hindi latest news : जब तक मैं हूं, किसी भी परिस्थिति में आदिवासी संतालियों के धार्मिक धरोहर लुगु पहाड़ पर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लुगु पहाड़ हाइडल पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट को स्थापित नहीं होने दिया जायेगा। हर हाल में आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास की धार्मिक धरोहर लुगू पहाड़ को संरक्षित करने का काम होगा। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहीं। मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास की धार्मिक धरोहर लुगु पहाड़ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य रूप अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगुबुरु आदिकाल से ही पूर्वजों  द्वारा संचालित होता आ रहा है। समय के हिसाब से जिस प्रकार समाज जागरूक हो रहा है, उसी तरह आदिवासी सरना धर्म को भी आगे बढ़ना चाहिए।

लुगुबुरू के इतिहास को संजो कर रखना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक हैं। पहाड़-पर्वत को ये हरा-भरा रखते आये हैं। हम आदिवासी संताल गरीब जरूर हैं, लेकिन आज तक किसी के धर्म या किसी की कोई भी चीज हो, हम गलत नजर से नहीं देखते। हम शांति और सद्भाव से हमेशा रहना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगुबुरू के इतिहास को संजो कर रखना है। अगर ऐसा नहीं होगा, तो आनेवाली पीढ़ी इस सम्बन्ध में कैसे जान सकेगी। इस पर कार्य होना चाहिए। हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना है और अपने कर्तव्य को निभाना है। हर समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। पहले तीर धनुष से लड़ाई लड़ी जाती थी, अब बुद्धि से लड़ाई होती है। इसलिए शिक्षा का महत्त्व है। इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक सह राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेन्द्र महतो, लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष बबुली सोरेन, उपाध्यक्ष  बहाराम हांसदा, सचिव लोबिन मुर्मू, उपसचिव मिथिलेश किस्कू, उपायुक्त बोकारो, आरक्षी अधीक्षक बोकारो एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

0cc1d23e 7b09 486c b193 5fdceec7bb6d 1

Share this:




Related Updates


Latest Updates