– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या गंगवार तो नहीं? 

ec9065be 192d 4918 9351 7771d16a1b6f

Share this:

Crime news, Was model Divya Pahuja murdered by Gangwar?, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : …तो क्या मॉडल दिव्या आहूजा की सनसनीखेज हत्या गैंगवार का नतीजा है। बीते 2 जनवरी की रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिव्या पाहूजा होटल सिटी प्वाइंट के मालिक अभिजीत के साथ यहां आई थी। अभिजीत और दिव्या दोनों दोस्त थे। होटल मालिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड का एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। 

क्या है आपत्तिजनक तस्वीर में

इस वारदात में पुलिस ने होटल के मालिक अभिजित और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि इन्हीं लोगों ने मॉडल की हत्या की है। पुलिस का मानना है कि होटल मालिक ने अपने दो साथियों की मदद से शव को ठिकाने लगा दिया। सीसीटीवी फुटेज में भी अभिजीत और अन्य लोग कंबल में लिपटे एक शव को घसीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में अभिजीत ने बताया कि दिव्या के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। अभिजीत पासवर्ड मांग रहा था। दिव्या ने इससे इनकार कर दिया, तो उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस बात की खोजबीन कर रही है कि आखिरकार वह आपत्तिजनक तस्वीर में क्या है, जिसके चलते अभिजीत ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

गैंगस्टर गर्लफ्रेंड थी दिव्या

जानकारी के मुताबिक दिव्या गैंगस्टर संदीप गोडाली की पूर्व प्रेमिका थी। उसने हरियाणा के बिंदर गुर्जर के कहने पर ही हनी ट्रैप के जरिए होटल बुलाया, जहां पुलिस के साथ मिलकर फर्जी एनकाउंटर में मारा गया था। इसी घटना के बाद मुबंई पुलिस ने दिव्या को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले की वह गवाह भी थी। दिव्या ने सात साल तक जेल की सजा भी काटी। 2023 में बंबई हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। 

गैंगेस्टर की साजिश!

दिव्या की हत्या के मामले में परिजनों का आरोप है कि गैंगस्टर के साथियों ने ही उसे मारने की साजिश की है। गैंगस्टर गोडाली की हत्या के मामले पर उसकी बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में पता चला था कि दिव्या लगातार गैंगस्टर बिंदर को गोडाली का लाइव लोकेशन शेयर कर रही थी। 

अभिजीत बिंदर गुर्जर का साथी तो नहीं?

माना जा रहा है कि दिव्या की हत्या गैंगवॉर का हो सकता है। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह जानने के प्रयास में है कि होटल का मालिक अभिजीत गैंगस्टर बिंदर गुर्जर का साथी तो नहीं है। हत्या उसके इशारे पर तो नहीं किया गया होगा। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरी घटना की असली वजह का पता चल पाएगा। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

bc993e7b 6f98 4f03 a805 c39619d29d94

Share this:




Related Updates


Latest Updates