– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अमेरिका ने कौन-सी फोर्स बनायी?

IMG 20240413 WA0005

Share this:

Which force did America create? Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : हम एक मल्टी नेशनल फोर्स बना रहे है। इसमें 10 देश शामिल हो रहे हैं। ये सैनिक रेड सी यानी लाल सागर में मालवाहक जहाजों को सुरक्षा देंगे। लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले लगातार हो रहे हैं। यमन से संचालित होनेवाले हूति विद्रोहियों ने कई जहाजों पर कब्जे की कोशिश की है। इसके  बाद 12 बड़ी शिपिंग कम्पनियों ने रेड सी में काम धंधा रोक दिया है। 18 दिसम्बर को ब्रिटिश पेट्रोलियम ने इस रूट पर ऑपरेशन चलाने से मना कर दिया। अरब देशों से निकलनेवाला अधिकांश कच्चा तेल इसी रास्ते दुनिया में पहुंचता है। रास्ता बदलेगा, तो तेल महंगा होगा। तेल महंगा होगा, तो सिर्फ गाड़ियों के चलने की लागत नहीं बढ़ेगी। आपकी सब्जी, फसल और आपकी जिंदगी की रोजमर्रा की लागत भी बढ़ जायेगी। कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो हर चीज पर असर होता है औऱ जरूरी चीजों के प्रवाह पर भी असर होता है। 

इन सभी में कैसे हो गयी भारत की एंट्री ?

अनुमान है कि भारत के निर्यातकों के अनुसार लाल सागर में चल रहे मौजूदा सुरक्षा खतरे की वजह से यूरोप और अफ्रीका जानेवाले भारतीय सामान का भाड़ा लगभग 25 से 30 प्रतिशत बढ़ सकता है। आशंका इस बात को लेकर भी जतायी जा रही है कि इससे तेल की कीमतों में भी उछाल आयेगा। इस कारण ईंधन के दामों में भी बढ़ोतरी होगी। भारत में एशियाई, अफ्रीकी और यूरोपीय देशों से जो सामान का आयात होता है, वह लाल सागर के जरिये ही होता है। इसके अलावा भारत इस रास्ते से मुख्य रूप से पेट्रोलियम पदार्थ, दालें और मशीनी उपकरण निर्यात करता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates