Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने 47वें नौसेना उप प्रमुख का कार्यभार सम्भाला

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने 47वें नौसेना उप प्रमुख का कार्यभार सम्भाला

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड आफ आनर दिया गया

New Delhi News: वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने शुक्रवार को 47वें नौसेना उप प्रमुख (वीसीएनएस) के रूप में कार्यभार सम्भाल लिया। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। गनरी और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ संजय वात्स्यायन ने तीन दशकों से अधिक के अपने नौसैनिक करियर में विभिन्न प्रकार के कमांड, आपरेशनल और स्टाफ जिम्मेदारियां सम्भाली हैं।
नौसेना उप प्रमुख का कार्यभार सम्भालने से पहले उन्होंने एकीकृत रक्षा स्टाफ (डीसीआईडीएस) संचालन के उप प्रमुख और उसके बाद आईडीएस मुख्यालय में डीसीआईडीएस (नीति, योजना और बल विकास) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने तीनों सेनाओं में संचालन के समन्वय, एकीकरण, संयुक्तता, बल विकास और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देनेवालीं नीतियों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। फरवरी, 2020 में उन्होंने पूर्वी बेड़े के फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग का पदभार सम्भाला और गलवान घाटी में चीन के साथ खूनी संघर्ष के बाद समुद्री गतिविधियों के दौरान कई आॅपरेशनल तैनाती और अभ्यासों का नेतृत्व किया।
पुणे के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से 71वें पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को 01 जनवरी 1988 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था। फ्लैग आॅफिसर ने समुद्र में विभिन्न अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सेवा की है, जिनमें गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर, आईएनएस निशंक के कमीशनिंग दल और तटरक्षक ओपीवी आईसीजीएस संग्राम के प्रीकमीशनिंग दल शामिल हैं। उन्होंने आईएनएस मैसूर के कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने तटरक्षक जहाज सी-05, मिसाइल पोत आईएनएस विभूति और आईएनएस नाशक, मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुठार और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री (कमीशनिंग कमांडिंग आॅफिसर) की कमान सम्भाली है।
डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल वॉर कॉलेज, गोवा और प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज, नयी दिल्ली से स्नातक, फ्लैग आॅफिसर ने प्रमुख रणनीतिक और नीति-उन्मुख स्टाफ भूमिकाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नौसेना मुख्यालय में उनकी नियुक्तियों में संयुक्त निदेशक और कार्मिक निदेशक (नीति), नौसेना योजना निदेशक (परिप्रेक्ष्य योजना) और प्रमुख नौसेना योजना निदेशक शामिल हैं। फरवरी, 2018 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के बाद उन्होंने पूर्वी बेड़े की कमान सम्भालने से पहले सहायक नौसेनाध्यक्ष (नीति और योजना) के रूप में कार्य किया।
नौसैनिक करियर में उनके असाधारण नेतृत्व और अत्यन्त उच्च कोटि की सराहनीय सेवा के लिए उन्हें 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के उप कमांडेंट के रूप में कार्य किया। दिसम्बर, 2021 में उन्हें पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के चीफ आॅफ स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने ईएनसी की परिचालन तत्परता, कार्मिक विकास और बुनियादी ढांचेके विस्तार का मार्गदर्शन किया।

Share this:

Latest Updates