Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में मंगलवार को 02 जवान घायल हो गये हैं। इन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल, दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है।
बीजापुर जिल के जगंगालूर थाना इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर 11 अगस्त को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना गया था। मंगलवार की सुबह जब जवान जंगल में पहुंचे, तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गये हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल, दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, पुलिस ने मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने तथा घायल होने का दावा किया है।
आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए ने बताया कि गंगालूर थाने से डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना की गयी थी। जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फौरन मोर्चा सम्भालते हुए जवाबी कार्रवाई की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गये । नक्सली गोलीबारी में डीआरजी के दो जवान घायल हो गये हैं। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सम्भावना है।
आईजी ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की तलाश में अतिरिक्त पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गयी हैं। साथ ही, इलाके में गश्त सर्चिंग तेज कर दी गयी है। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जायेगा।



