Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तराखंड के देहरादून में कोरोना के 03 मामले मिले, प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून में कोरोना के 03 मामले मिले, प्रशासन अलर्ट

Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोविड-19 के तीन मामले सामने पर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। हालांकि, ये तीनों मामले बाहरी प्रदेशों से आने में मिले हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में मौजूदा स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में कोविड बेड, आॅक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाइयां, वैक्सीन, वेंटिलेटर और आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, आईसीयू बेड सहित अस्पतालों में टेस्टिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करायें और खुद को आइसोलेट करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
बैठक में उप जिलाधिकारी हरि गिरि, एडीएमओ डॉ. वी. सेमवाल, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत, सीएमएस एसएम संकला, मुख्य फार्मासिस्ट आरपी सेमवाल, डॉ. पीएस रावत, डॉ. एमएस डोगरा सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates