Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

03 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और मोबाइल बरामद

03 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और मोबाइल बरामद

Latehar News : जिले की चंदवा पुलिस ने हड़गड़वा जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों में संतोष उरांव उर्फ सूर्या कुजूर (24), बालक राम उर्फ दिलीप राम (25) और आशीष उरांव (23) शामिल हैं। ये सभी इलाके में लेवी वसूली और फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इस आशय की जानकारी एसडीपीओ अरविंद कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेरे नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी, जिसने जंगल में छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम की चार गोली, 315 एमएम की तीन गोली और सात मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

संतोष उरांव लम्बे समय से चंदवा और आसपास के क्षेत्रों में लेवी वसूल रहा था

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संतोष उरांव लम्बे समय से चंदवा और आसपास के क्षेत्रों में क्रशर और ईंट भट्ठा संचालकों से लेवी वसूल रहा था। 04 अप्रैल को हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह के क्रशर पर हुई गोलीबारी में भी यह शामिल था। इसके अलावा फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे पर भी इन उग्रवादियों ने रंगदारी के लिए मुंशी पर गोली चलायी थी। पीआरए रोड कंस्ट्रक्शन कम्पनी से भी इन्होंने रंगदारी मांगी थी। वहीं, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संतोष उरांव पर लातेहार, चतरा और रांची जिले में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं बालक राम पर सात केस चल रहे हैं। इस कार्रवाई में रणधीर कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी, चंदवा, थाना, पुअनि अजीत कुमार, पुअनि रवीन्द्र कुमार सिंह, पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि राकेश कुमार महतो, सअनि भीम कुमार, सअनि रंजय कुमार सिंह एवं चंदवा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share this:

Latest Updates